29 अगस्त 2016 - 19:19
कर्बला में आत्मघाती हमला, 18 की मौत, अन्य घायल।

इराक़ के पवित्र शहर करबला-ए-मुअल्ला में आत्मघाती हमले में 18 लोग शहीद हो गए हैं।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: मेह्र न्यूज़ एजेंसी ने अलअर्बिया के हवाले से रिपोर्ट दी है कि इराक़ के पवित्र शहर करबला-ए-मुअल्ला में आत्मघाती हमले में 18 लोग शहीद हो गए हैं।
अल अरबिया के अनुसार कर्बला में हुए आत्मघाती हमले में 18 लोग शहीद और कई अन्य घायल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार वहाबी चरमपंथी आतंकवादी मुसलमानों के पवित्र स्थानों को अपनी बर्बरता और आक्रामकता का निशाना बनाते रहते हैं इससे पहले वहाबी आतंकवादियों ने मसजिदुन् नबी (स) को भी हमले का निशाना बनाया था।